Search News

शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ एथराइज़ चैंपियनशिप 2025 का समापन

समापन
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: December 14, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। एथराइज़ चैंपियनशिप 2025 का शानदार प्रदर्शन के साथ भव्य समापन हुआ। एथलेटिक्स, बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिताओं के माध्यम से इस चैंपियनशिप में 235 स्कूलों के 3,500 छात्र-खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे यह लखनऊ में अब तक आयोजित सबसे बड़े स्कूल खेल आयोजनों में से एक बन गया। बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित अंतिम दिन बैडमिंटन के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ साथ शतरंज के निर्णायक अंतिम राउंड खेले गए, जिन्होंने दर्शकों को अंत तक रोमांचित बनाए रखा।

 कुल पदक तालिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीएमएस अलीगंज कैंपस-1 ने प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप परफॉर्मिंग स्कूल का खिताब अपने नाम किया। सीएमएस गोमती नगर कैंपस-1 ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेज, गोमती नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर शहर के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं खेलों में उल्लेखनीय सहभागिता और छात्रों की व्यापक भागीदारी के लिए लार्जेस्ट कंटिंजेंट अवॉर्ड से सीएमएस गोमती नगर कैंपस-1 को सम्मानित किया गया। अग्रिमा भटनागर को बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड(महिला) से सम्मानित किया गया, वहीं विदित जायसवाल को बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड(पुरुष) प्रदान किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंदरजीत सिंह, विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं निदेशक, नेडा उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: