Search News

सरकारी नौकरी की सौगात लाया 2026, जनवरी में 84,000 से अधिक पदों पर चल रही भर्ती, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नया साल बड़ा अवसर लेकर आया है। जनवरी महीने में ही 84,000 से अधिक पदों पर पंजीकरण कर सकते हैं।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: January 2, 2026

सरकारी नौकरी की सौगात लाया 2026, जनवरी में 84,000 से अधिक पदों पर चल रही भर्ती, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नया साल बड़ा अवसर लेकर आया है। जनवरी महीने में ही 84,000 से अधिक पदों पर पंजीकरण कर सकते हैं। ये भर्तियां अलग-अलग विभागों के लिए हैं। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं... सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नया साल बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। जनवरी 2026 में केंद्र और राज्य सरकारों के अलग-अलग विभागों में कुल 84,092 सरकारी नौकरियां निकलीं हैं। अकेले यूपी में 42,500 से अधिक पदों पर आवेदन का मौका मिल रहा है। ये भर्तियां रेलवे, पुलिस, शिक्षा, होमगार्ड, डिफेंस आदि सेक्टर में निकलीं हुई हैं। UP Police Constable: यूपी पुलिस में 32679 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर करना होगा, जोकि upprpb.in पोर्टल पर करना होगा UP Police: यूपी पुलिस में 12वीं पास के लिए 1352 पदों पर भर्ती

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए भौतिक विज्ञान (Physics) और गणित (Mathematics) विषयों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर कोर्स ‘O’ लेवल का प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और एएसआई (लेखा) के कुल 537 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक पास उम्मीदवार 19 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती की जा रही है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2026 है। आवेदकों के पास इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। भारतीय रेलवे की ग्रुप डी भर्ती जनवरी 2026 में उपलब्ध सबसे बड़े अवसरों में से एक है। 22,000 पदों पर पंजीकरण 21 जनवरी, 2026 से शुरु होगा। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2026 है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 311 आईसोलेटेड पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया जनवरी में समाप्त होगी। पदवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित हैं। 12वीं पास से लेकर पीजी, डिप्लोमा और डिग्री वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर ग्रुप-सी के 808 पदों पर भर्ती शुरू की है। पंजीकरण 20 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) डिग्री के साथ बी.एड. होना अनिवार्य है। वेतनमान 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रति माह होगा। बीएसएफ ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025 के तहत कुल 549 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2026 को समाप्त होगी। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर केवल 10वीं पास होना अनिवार्य रखा गया है। ऐसे खिलाड़ी, जो पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट रहे हैं। 

Breaking News:

Recent News: