लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। शिरडी से पधारी साई बाबा की पावन चरण पादुकाओं की पादुका यात्रा में शंखनाद, ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के बीच नगर भ्रमण पर निकाली गई। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट द्वारा चरण पादुका यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत कपूरथला साईं बाब मन्दिर से चरण पादुका यात्रा निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त नाचते गाते, फूलों की वर्षा करते हुए बाबा के चरण पादुका को कार्यक्रम स्थल द गोल्डन सेलिब्रेशन पहुंचे जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने साईं बाबा के चरण पादुका के दर्शन किए। कार्यक्रम आयोजक राजेश अरोड़ा ने बताया कि दोपहर पूज्य गुरु शुभ्रम बहल ने साईं बाबा की जनसेवार्थ भाव पर कथा के माध्यम से प्रकाश डाला और लीलाओं का गुणगान किया। तो वहीं शाम 04 बजे विष्णु तिवारी साईं भजन प्रस्तुति किया, फिर शाम 6:30 बजे धूप आरती, उसके बाद सायं 7 बजे विश्वविख्यात भजन गायक पारस जैन साईं बाबा प्रसिद्ध भजनों का रसपान भक्तों को करवाया। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि साईं चरण पादुका यात्रा का रात्रि 10 बजे कार्यक्रम के उपरान्त बाराबंकी को प्रस्थान करेगी।

