Search News

सेंट जोसेफ सीतापुर रोड शाखा में बच्चों ने धूमधाम से मनाया ग्रैंड पैरेंट्स डे

पैरेंट्स डे
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: December 14, 2025

- मजेदार रही "कौन बनेगा मटर महारथी" प्रतियोगिता 

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल शाखा के विशाल प्रांगण में ग्रैंड पैरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों का स्वागत नाना-नानी, दादा-दादी को तिलक लगाकर पुष्प भेंट करके किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में दादा-दादी और नाना-नानी के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें मटर छीलो प्रतियोगिता " कौन बनेगा मटर महारथी " काफी मजेदार रहा। इसके अलावा बच्चों ने पारम्परिक नृत्य गीत भूली बिसरी यादें, नृत्य नाटिका " परिवार " प्यार के रिश्ते तथा पोशमपा भई पोशमपा आदि अनेक प्रस्तुतियॉ दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को दादा-दादी व नाना- नानी के अनुभवों, संस्कारों एवं उनके अमूल्य योगदान से परिचित कराना था। इस अवसर पर विद्यालय के सह निदेशक सृजन अग्रवाल मौजूद रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रैंड पेरेंट्स सिखाते है धैर्य, संस्कार और जीवन जीने का सही अर्थ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अमिता सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी उपाध्याय के अलावा काफी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक गण मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: