Search News

हिन्दू महासभा ने तुलसी पूजन दिवस एवं साहिबजादों का बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस एवं गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान सप्ताह के अंतर्गत एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 26, 2025

हिन्दू महासभा ने तुलसी पूजन दिवस एवं साहिबजादों का बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस एवं गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान सप्ताह के अंतर्गत एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह की अध्यक्षता में महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल की दुकान करनवाल मेडिकल एजेंसी, मधुवन बाग के सामने संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी माता के विधिवत पूजन से हुई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने तुलसी के पौधे पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा “तुलसी मैया की जय” के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए उनके अद्वितीय साहस, त्याग और धर्मनिष्ठा को स्मरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि तुलसी पूजन भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, जो प्रकृति संरक्षण, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों का बलिदान सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए गौरव का विषय है। बहुत कम आयु में उन्होंने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने का कार्य कर रही है।महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि तुलसी पूजन से परिवार और समाज में संस्कारों का संरक्षण होता है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान मातृशक्ति के धैर्य, त्याग और अदम्य साहस का भी प्रतीक है, जिससे आज की महिलाएं प्रेरणा ले सकती हैं। महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल ने कहा कि बलिदान सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों ने धर्म के लिए जो सर्वोच्च त्याग किया, वह हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। महिला नगर अध्यक्ष सुमन कश्यप ने बताया कि हर सनातनी के घर में तुलसी जी की पूजा की जाती है तुलसी का इतना महत्व है कि जब व्यक्ति अपने जीवन के अंतिम चरण में होता है तो उसके मुंह में तुलसी दल एवं गंगाजल डाला जाता है।इस दौरान जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, हरिओम मिश्रा, शलभ गंगवार, कृष्णा साहनी, अनिल कुमार, सुभाष वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल, भगवंती देवी, सुमन कश्यप, पूजा गुप्ता, राखी, मीरा शर्मा, गेंदावती, लक्ष्मी देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: