इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर अवैध ई रिक्शा स्टैंड से लगता है भीषण जाम...
लखनऊ।जानकीपुरम सुविधा से जीवन जितना सुलभ होता है उतना ही दुर्लभ जीवन यापन हो जाता है ऐसा हम क्यों कह रहे हैँ ये वही समझ सकता है जिसे घर से बाहर आना जाना पड़ता है। आपको मालूम है कि इन दिनों शहर मे ट्रैफीक का क्या आलम है आपको अगर घर या आफिस से कहीं जाना है तो तय समय से एक घंटा अधिक मान कर ही चलना होता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शहर मे ट्रेफिक बेलगाम है ऐसा ही आलम जानकीपुम के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर दिखाई देता है जहाँ अवैध रूप से ई रिक्शा का स्टैंड बनाया गया है ये ई रिक्शा चालाक किसी कायदे कानून को ना मानने की कसम खाये रहते हैँ जहाँ मर्ज़ी गाडी खड़ी कर देते हैँ जब चाहे सवारी उतारते हैँ जब जहाँ मन सवारी बैठा भी लेते हैँ उन्हे इस बात से कोई फर्क नही पड़ता कि उनके ऐसे कार्य से जाम पर कितना बुरा असर पड़ता है उन्हें तो बस अपने काम से बनता है जो वैध हो या अवैध इससे उन्हे कोई फर्क नही पड़ता। जानकीपुरम का ये चौरहा इसी का रोना रो रहा है और इससे होने वाले जाम से हर राहगीर सराबोर हो रहा है।
