Search News

बाल गाइड इंटर कॉलेज के मेधावियों ने लहराया अपना परचम, हाईस्कूल में उज्ज्वल व इंटरमीडिएट में मानस ने किया विद्यालय टॉप

मेधावियों ने लहराया अपना परचम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 24, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल(10वीं) एवं इंटरमीडिएट(12वीं) के परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित होते ही मेधावी छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ उठी। अपने अंक देखकर मेधावियों की आंखों से खुशी के आशू छलक पड़े और अपने अभिभावकों के गले लगकर अपनी खुशी का इजहार किया। तो वहीं इस खुशी के मौके कर अभिभावक भी भावुक नजर आए। गोसाईगंज स्थित बाल गाइड इंटर कॉलेज के मेधावियों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों में अपना परचम लहराया। हाईस्कूल में 94.3 प्रतिशत अंकों के साथ उज्जवल ने लखनऊ मेरिट लिस्ट में सातवां व विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 93 प्रतिशत अंकों के साथ हर्षित निगम विद्यालय में दूसरे, 92.5 प्रतिशत अंकों के साथ सृजन गुप्ता, देवराज गुप्ता तीसरे, 91.17 प्रतिशत अंकों के साथ निष्कर्ष वर्मा चौथे और 91 प्रतिशत अंकों के साथ अफ़्शा जहीन पांचवें स्थान पर रही।

इंटर मीडियट में 89 प्रतिशत अंकों के साथ मानस कुमार ने विद्यालय में टॉप किया। वहीं 86.4 प्रतिशत अंकों के साथ आस्था श्रीवास्तव विद्यालय में दूसरे, 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ शिवाँशी वर्मा तीसरे, 85.2 प्रतिशत अंकों के साथ सुबोध पटेल चौथे और 84 प्रतिशत अंकों के साथ उभयराज यादव पांचवें स्थान पर रहे। इस मौके पर मेधावी छात्र- छात्राओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर व मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया।

 

हाईस्कूल(10वीं) में विद्यालय किया टॉप 

 

 इंटर मीडियट में विद्यालय किया टॉप

Breaking News:

Recent News: