इटौंजा अंतर्गत जर्जर विद्युत पोल को बदलवाने को लेकर लिखा पत्र
बीकेटी,लखनऊ
मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के लखनऊ जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखते हुए बताया कि विद्युत वितरण उपखंड इटौंजा अंर्तगत ग्राम शिवरी में गोगे बाबा देवस्थान को शिवरी पुरवा से होकर विद्युत लाईन गई,इस विद्युत लाईन के बीच लगभग पांच विद्युत पोल काफ़ी समय से टूटे हुए है,जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।वही इन टूटे हुए पोल को बदलवाने के लिए कई बार विद्युत उपखंड अधिकारी इटौंजा तथा बीकेटी विधायक योगेश कुमार शुक्ला को पत्र लिखा गया,लेकिन किसी ने भी इस समस्या का निदान करने में रुचि नहीं दिखाई है,जिस कारण क्षेत्रीय लोगों में काफ़ी रोष उत्पन्न है।विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के लखनऊ जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने जल्द से जल्द टूटे हुए विद्युत पोल को बदलवाने की मांग संबंधित अधिकारियों से भी की है,उनका कहना था कि टूटे हुए विद्युत पोल अगर जल्दी नही बदले गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और इसमें कोई भी जनहानि हो सकती है,इसलिए इस समस्या का जल्द से जल्द निदान कराया जाए।