■ होली गीतो पर जमकर थिरकी महिलाएं, खेली गुलाल व फूलों की होली
लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। इसी का नाम ज़िंदगी संस्था द्वारा हजरतगंज स्थित एक निजी कैफे में बड़े धूमधाम से होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष कविता शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गुलाल और फूलों की जबरदस्त होली खेली, तो वहीं होली गीतो पर भी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। उत्सव में एंकर अमृता सिंह ने होली पर मज़ेदार खेल खिलाए व प्रश्न पूछे। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि इस मौके पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर केक भी काटा गया। कार्यक्रम में कविता शुक्ला, अनिता शर्मा, दीप्ती आहूजा, शिल्पा सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, अमरता सिंह, पुष्पा, नूतन सिरिवासतव व मधु तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही।


