कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
दीपावली पर आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में ठाकुर जी भक्तों को अधिक देर तक दर्शन देंगे। दीपावली पर दर्शनार्थियों की संख्या बढऩे के कारण कई झांकियों का समय में वृद्धि की गई है। ताकि श्रद्धालुओं का किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। दीपावली 20 अक्टूबर को मंगला झांकी सुबह 4 बजे से साढ़े 6 बजे तक होगी। इस अकेली झांकी में करीब पचास हजार दर्शनार्थियों के दर्शन करने का संभावना है। धूप झांकी सुबह 7 बजे से 9 बजे तक होगी। श्रृंगार झांकी सुबह साढ़े 9 बजे से सवा 10 बजे तक होगी। इस झांकी में ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। राजभोग झांकी सुबह 10.45 बजे से 11.45 बजे तक होगी। मंगला के बाद इस झांकी में भी हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। ग्वाल झांकी शाम 4.45 बजे से 5.15 बजे तक होगी। संध्या झांकी शाम 5.45 बजे से 7.30 बजे तक रहेगी। इस झांकी में अधिक श्रद्धालु रहेंगे। शयन झांकी रात्रि 8 बजे से सवा 8 बजे तक होगी।
