Search News

दुबग्गा में आखिरी मंगलवार पर भव्य भंडारे का आयोजन

Lucknow
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Rahul Gupta
  • Updated: June 24, 2026

दुबग्गा में आखिरी मंगलवार पर भव्य भंडारे का आयोजन

लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र में आखिरी मंगलवार के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए बंदी, छोले-चावल एवं पुरी की विशेष व्यवस्था की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भंडारे में पहुंचते रहे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सेवा और सद्भावना की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने आयोजन की सराहना की। भंडारे के सफल बनाने में क्षेत्र के कई लोगों ने सहयोग किया। भंडारे में मौजूद रहे सुशील सिंह चौहान पिंटू मिश्रा गोविंद अग्निहोत्री इरफान सुनील शुक्ला श्याम राठौर अभिषेक सिंह

 

Breaking News:

Recent News: