Search News

देहरादून के जूडो डैम के पास खाई में गिरा वाहन, एक की मौत व एक घायल

देहरादून
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 18, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

जनपद देहरादून के जूडो डैम के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया है। अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर ने बताया कि पिकअप वाहन लगभग 220 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस चौकी डाकपत्थर की सूचना पर एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और दोनों को खाई से निकाला। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में विकासनगर निवासी राशिद अली की मौत हो गई, जबकि हुकुम नामक घायल हुआ है जिसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है। एसडीआरएफ ने शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Breaking News:

Recent News: