संतोष यादव प्रयागराज
प्रयागराज, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल सेक्टर प्रभारी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज की अध्यक्षता में यमुनापार की तहसील करछना स्थित ग्रामसभा कर्मा अड़ार में एक ओर जहां बृहत पैमाने पर सन्त शिरोमणि गुरु रैदास जी की जयन्ती पर आगामी दिनांक 12 फरवरी को आयोजित सन्त सम्मेलन को भब्य बनाने पर रणनीति बनाई तो वही दूसरी ओर बसपा की गैरराजनैतिक जड़ों को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बसपा प्रमुख बहन मायावती जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया गया। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि बसपा प्रमुख बहन मायावती ही हमारी नेता है और बहुजन समाज पार्टी का चुनाव चिह्न हाथी ही हमारी पहचान है। हर सेक्टर और बूथ का पदाधिकारी अपने आप को ही प्रत्याशी समझकर आने वाले ग्रामपंचायत और विधानसभा के चुनाव में बसपा का एक एक वोट हाथी के सामने वाली बटन को दबाकर देना है।प्रत्येक बूथ पर अभी से ही जो लोग बाहर किसी अन्य शहर में काम धन्धे के लिये गए है उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में एकदिन पहले ही बुला लेना है। प्रत्येक बूथ पर बसपा का शतप्रतिशत कोर वोट की वोटिंग करवाना है। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ जीतकर ही बहुजन समाज पार्टी बसपा की सरकार बनवा सकता है।
रामबृज ने आगे बताया कि दलितों की पहली प्राथमिकता शिक्षा है जिसे वर्तमान सरकार कमजोर कर रही है और दूसरी सरकारी संस्थानों का या तो निजीकरण कर रही है या निजी हाथों में बेच दे रही है। बसपा शासन में शून्य फीस पर दलितो का बच्चा एमबीबीएस और इंजीनियरिंग व बीएड में प्रवेश ले लेता था। इसलिये गुलामी से बचने के लिये करो या मरो की स्थिति आ गयी है। नाते रिश्तेदारों के साथ साथ कोई दुश्मन भी है तो किसी तरह से उसका भी वोट हाथी को दिलवाने के लिये प्रेरित करना है।
