Search News

नेपाल बॉर्डर पर SSB जवानों का स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों संग लिया संकल्प

पूरनपुर में 49वीं बटालियन SSB जवानों ने नेपाल बॉर्डर स्थित नगरिया खुर्द कला में स्वच्छता अभियान चलाया, ग्रामीणों को किया जागरूक, लिया स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव का संकल्प।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 19, 2026

नेपाल बॉर्डर पर SSB जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों संग लिया "स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव" का संकल्प

पूरनपुर। 49वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने नेपाल बॉर्डर से लगे नगरिया खुर्द कला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

सहायक कमांडेंट के निर्देश पर चला विशेष सफाई अभियान

एसएसबी की सहायक कमांडेंट पूनम मीणा के निर्देश पर नगरिया कट में तैनात दर्जनों जवानों ने गांव के मुख्य मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया। जवानों ने सड़क के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक झाड़ियां काटीं, कचरा हटाया और नालियों की सफाई की। अभियान के दौरान मिनी स्टेडियम सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की भी सफाई की गई।

ग्रामीणों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

सफाई के साथ-साथ जवानों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। जवानों ने लोगों से अपने घर और आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, कचरा कूड़ेदान में ही डालने और गंदगी न फैलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण से ही बीमारियां दूर रहती हैं और स्वस्थ समाज बनता है।

ग्रामीणों ने की SSB जवानों के प्रयास की सराहना

ग्रामीणों ने एसएसबी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सीमा पर तैनात जवान सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। सभी ने मिलकर "स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव" का संकल्प लिया।

Breaking News:

Recent News: