Search News

राजाजीपुरम में शिवमहापुराण कथामृतम 22-29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

टड़ियन हनुमान मंदिर राजाजीपुरम में गुरु पूर्णिमा पर शिवमहापुराण कथामृतम का आयोजन 22-29 जुलाई। स्वामी श्रीनिवासाचार्य करेंगे कथा वाचन, जानें पूरा शेड्यूल।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 18, 2026

राजाजीपुरम में 22 से 29 जुलाई तक 'शिवमहापुराण कथामृतम', गुरु पूर्णिमा पर पंचम वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

लखनऊ। टड़ियन हनुमान मंदिर ट्रस्ट, राजाजीपुरम द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंचम वार्षिकोत्सव के अंतर्गत 'शिवमहापुराण कथामृतम' का भव्य आयोजन 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक श्री टड़ियन हनुमान मंदिर, ई-ब्लॉक, राजाजीपुरम में किया जाएगा।

प्रतिदिन शाम 4 से रात 8 बजे तक होगा कथा रसपान

ट्रस्ट के व्यवस्थापक एवं अध्यक्ष महंत रामाकान्त दास ने बताया कि 22 से 28 जुलाई तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक शिवमहापुराण कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का वाचन अयोध्या स्थित श्रीनिवास कोट वैष्णव सेवा आश्रम के प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी श्रीनिवासाचार्य द्वारा किया जाएगा।

सात दिवसीय कथा में श्रद्धालुओं को भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, शिव-पार्वती विवाह, गणेश एवं कार्तिकेय की उत्पत्ति तथा द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा सहित अनेक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी प्रसंग सुनने को मिलेंगे।

29 जुलाई को हवन-पूजन के साथ होगा भव्य समापन

आयोजन का समापन 29 जुलाई को प्रातः 9 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ होगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर 12 बजे से भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक राष्ट्रीय कथा व्यास कल्याणी शुक्ला देवी द्वारा सतरुद्रीय द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा एवं भजन संध्या की भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी।

Breaking News:

Recent News: