Search News

छेहरटा-वाराणसी सीर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस शुरू, लखनऊ मंडल में भव्य स्वागत

जालंधर-वाराणसी उद्घाटन विशेष ट्रेन का लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी में भव्य स्वागत। जानें नई सीर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल व समय सारिणी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 18, 2026

छेहरटा-वाराणसी सीर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ: लखनऊ मंडल में उद्घाटन विशेष ट्रेन का भव्य स्वागत

लखनऊ। अमृतसर के छेहरटा से वाराणसी के बीच नई गाड़ी संख्या 14624/14623 छेहरटा–वाराणसी–छेहरटा सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छेहरटा के स्थान से जालंधर कैंट–वाराणसी उद्घाटन विशेष (इनॉगरल स्पेशल) एक्सप्रेस का संचालन किया गया।

18 जुलाई 2026 को इस उद्घाटन विशेष ट्रेन के उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में प्रथम आगमन पर लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर एवं वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का उत्साहपूर्ण और भव्य स्वागत किया गया।

पुष्प वर्षा और माल्यार्पण से हुआ स्वागत

ट्रेन के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने पर संत रविदास जी के अनुयायियों, स्थानीय नागरिकों तथा आम जनमानस ने यात्रियों का पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान स्टेशनों का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण रहा। यात्रियों ने भी इस आत्मीय स्वागत पर प्रसन्नता जताते हुए नई रेल सेवा के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया।

जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

यह नई रेल सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी:

  • गाड़ी संख्या 14624 (छेहरटा–सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस) — प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को छेहरटा से प्रस्थान करेगी। नियमित संचालन 19 जुलाई 2026 से शुरू होगा।
  • गाड़ी संख्या 14623 (सीर गोवर्धनपुर वाराणसी–छेहरटा एक्सप्रेस) — प्रत्येक गुरुवार, शनिवार व सोमवार को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। नियमित संचालन 20 जुलाई 2026 से शुरू होगा।

पंजाब और पूर्वांचल के बीच बढ़ेगा सांस्कृतिक संपर्क

यह नई रेल सेवा पंजाब एवं पूर्वांचल के मध्य धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करेगी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी से जुड़े श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम यात्रियों को भी इस रेल सेवा से बड़ा लाभ मिलेगा।

 

Breaking News:

Recent News: