मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शेरवानी नगर कॉलोनी में होगा सड़क निर्माण
लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने शनिवार को फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड स्थित शेरवानी नगर कॉलोनी में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत मकान संख्या 537छ/44 से 537छ/45ए तक कराया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताया और क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बढ़ने पर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर रहे मौजूद:
कार्यक्रम में पार्षद रश्मि सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, मंडल महामंत्री दिनेश पाल, मंडल मंत्री गीतेश मिश्रा राहुल, पार्षद प्रतिनिधि सत्यदेव सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, मंडल मंत्री श्रिया निगम, पत्रकार नैमिष पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष लक्ष्य प्रताप सिंह सहित अमित सिंह, सुनीत तिवारी, सोनू मिश्रा, राकेश कश्यप, लकी अहमद, खुर्शीद अहमद व क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
