Search News

यूपी ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप: लखनऊ को गोल्ड-सिल्वर

लखनऊ के सेंट्रल एकेडमी में 7वीं यूपी ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप शुरू, त्रिकाश सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, 450+ खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा। पढ़ें पूरी खबर।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 18, 2026

7वीं यूपी ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप: पहले दिन लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा, त्रिकाश सिंह ने जीता गोल्ड

लखनऊ। शहर के इंदिरानगर स्थित सेंट्रल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय 7वीं उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के पहले दिन लखनऊ के युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। प्रतियोगिता में आगरा, शाहजहांपुर, झांसी और बरेली सहित प्रदेश भर से 450 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच लखनऊ के स्केटर्स ने कई पदक अपने नाम किए।

त्रिकाश सिंह ने दिलाया स्वर्ण पदक

विग्योर हाई स्कूल के त्रिकाश सिंह ने 500 मीटर की 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ का परचम लहराया।

इन खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक

  • कबीर दीप सहगल (लामार्ट कॉलेज) — 500 मीटर, 4-6 वर्ष आयु वर्ग
  • आरुष कुमार मिश्राशरिया खान (डीपीएस जानकीपुरम) — 500 मीटर, 12-15 वर्ष बालक व बालिका वर्ग
  • तन्मय यादव (विग्योर हाई स्कूल) — 500 मीटर, 10-12 वर्ष आयु वर्ग

कोच और पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया

लखनऊ के मुख्य कोच नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि इतने बड़े मुकाबले में लखनऊ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार और संतोषजनक रहा है। सहायक कोच प्रकाश मिश्रा और गौरव साहनी की मेहनत को भी उन्होंने सराहा।

रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Breaking News:

Recent News: