Search News

प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचित सचिव व संयुक्त महामंत्री ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 8, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचित सचिव एवं संयुक्त महामंत्री ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं बस्तर जिला कांग्रेस कमिटी के संयुक्त महामंत्री आशीष मिश्रा ने एक दिन पहले शुक्रवार काे कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष काे अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं आज शनिवार को भाजपा के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आशीष मिश्रा अपने लगभग 50 से अधिक साथी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

आशीष मिश्रा छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और वर्तमान बस्तर विधानसभा के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल के करीबी माने जाते थे। आशीष मिश्रा कांग्रेस के सदस्य के रूप में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, आशीष तत्कालीन बस्तर सांसद दीपक बैज के सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Breaking News:

Recent News: