कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
बिहार में विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए मतों की गिनती जा रही है। दोपहर 2.30 बजे तक महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से अपने क़रीबी प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार से 11 वें राउंड की काउंटिंग के बाद क़रीब 4,829 मतों से पीछे चल रहे हैं। राघोपुर से जनसुराज पार्टी के चंचल कुमार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। 243 सीटों के रुझनों में 201 सीटों पर भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगे चल रहा है, जबकि राजद-कांग्रेस, वीआईपी और वाम दलों वाला महागठबंधन सिर्फ़ 36 सीटों पर आगे चल रहा है। पूर्वी चंपारण के 12 विधानसभा क्षेत्रों में पहला परिणाम घोषित हो चुका है। केसरिया से जदयू उम्मीदवार शालिनी मिश्रा ने 16,340 मतों से वीआईपी प्रत्याशी वरुण विजय को हरा दिया है।
शालिनी मिश्रा, जदयू विजेता प्राप्त मत : 78,192वरुण विजेता, वीआईपी उप विजेता प्राप्त मत : 61,852जीत का अंतर : 16,340
बक्सर में भाजपा के आनंद मिश्रा 12 वें राउंड तक 21,617 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। राजपुर में 10वें राउंड के बाद जदयू के संतोष निराला 4,147 मतों से आगे आगे चल रहे हैं। डुमरांव में जदयू के राहुल सिंह 16 वें राउंड के बाद 376 मतों से आगे चल रहे हैं। ब्रह्मपुर में लोजपा-रामविलास के हुलास पांडेय 2,413 मतों से 10 वें राउंड तक आगे चल रहे हैं। मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं, वह फिलहाल 28,130 वोटों से आगे चल रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है और राजग 200 के पार पहुंच गया है। कुल 243 सीटों में से 202 पर राजग बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 92 सीटों पर आगे है, जबकि जदयू 80, लोजपा-रामविलास-20 हम (सेकुलर)-5 और रालोमा- 4 सीटों पर आगे चल रहा है।
