कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बीकेटी,लखनऊ
रविवार को देशभर में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के मनाया गया,इसी क्रम में लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना,इटौंजा थाना,सैरपुर तथा महिंगवा थाना गणतंत्र दिवस के मौक़े पर रंग बिरंगी लाइटों से सज़ा था वही इस मौक़े पर बीकेटी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, इटौंजा थाना प्रभारी मार्कण्डेय यादव,सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी,महिंगवा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने अपने अपने थानों में झंडा फहराया।वही थानों पर पुलिस कर्मियों ने परेड में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

वही बीकेटी क्षेत्र के द विश्रामम स्कूल,एस.एस.ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन,बीकेटी इंटर कालेज,डीवाईआर हायर स्कूल सहित अन्य स्कूलों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा प्रभात फेरी निकाली गई,जहां स्कूलों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति के गीतों,नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समारोह को और भी भव्य बनाया,

वही द विश्रामम स्कूल के चेयरमैन शिव सागर यादव ने बताया कि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और इसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है.इस अवसर पर झंडा फहराने के साथ-साथ कालेज परिसर में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक तथा देश भक्ति से प्रेरित कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते है।

