बीकेटी,लखनऊ
बीकेटी थाना अंतर्गत शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलचंद निवासी डेरवा (60) थाना इटौंजा किसी काम से शुक्रवार की सुबह सीतापुर रोड़ के किनारे पैदल जा रहे थे तभी बेहड़ा चक्की के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही वृद्ध मूलचंद्र की मौत हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।मृतक की बेटी लकी ने बताया की उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है,वहीं पिता की मौत के बाद बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है।वही अन्य घटना शिवपुरी गाँव के बाहर सुबह आठ बजे अज्ञात पिकप ने बाइक सवार सुजीत व पवन कुमार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,जिससे दोनों युवक बुरी तरह चोटिल हो गए।वहीं उनके परिजन दोनों घायलों को ईलाज के लिए एम्बुलेंस से रामसगार मिश्र शौ शैय्याअस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया।
