बीकेटी,लखनऊ
बीकेटी विकासखंड अंर्तगत निराश्रित गौ आश्रय केंद्र किशुनपुर व उसरना का औचक निरीक्षण पशुधनमंत्री धर्मपाल सिंह ने किया,इस दौरान गौ आश्रय केंद्र की चरही में सुखा भूसा खाते गौवंश पाए गए,जब पशुओं के चारे में हरा चारा नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव अनामिका सिंह से जब पूछा गया तो गोल मटोल जवाब देते हुए कहा कि हरा चारा भूसा के साथ दिया गया था,लेकिन गौवंश हरे चारे को पहले ही चट कर गए है,इस बात पर उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी सभी गौवंशो को पर्याप्त हरा चारा व पशु आहार दिया जाए कोई भी गौवंश कमज़ोर नही दिखना चाहिए,गौशाला में अधिकांश गौवंश कमज़ोर दिख रहे है इस पर और ध्यान देने की ज़रूरत है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रति गोवंश को हरा चारा,भूसा व चूनी चोकर के लिए रोजाना पचास रुपये दे रही है।फिर भी गोवंशों को मात्र सूखा भूसा खिलाना गलत है।उन्होंने कहा कि कोई भी गौवंश भूखा नहीं रहनी चाहिए क्योंकि वैसे भी गाय हमारी राष्ट्रमाता है और मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता का विषय है,उन्होंने कहा निरीक्षण के दौरान किशुनपुर अस्थाई गौ आश्रय केंद्र की व्यवस्थाओं से मैं संतुष्ट नहीं रहा,गौवंशों की संख्या के हिसाब से टीन शेडो की संख्या कम है,वही पशुधन मंत्री ने उसरना अस्थाई गौ आश्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने हरे चारे का जायजा लिया और गौशाला में गोवंशों को ठंडी से बचाने के लिए तिरपाल लगाकर टीन शेड को ढकने के लिए कहा,निरीक्षण के दौरान गोशाला में 211 गोवंश मिले,जिसके बाद पशुधनमंत्री ने गौ आश्रय केंद्र का स्टॉक रजिस्टर मांगा तो सचिव अनामिका सिंह नहीं उपलब्ध करा सकी,जिस पर उन्होंने सचिव अनामिका सिंह को फटकार भी लगाई।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौशालाएं संचालित करने के लिए अनुदान दे रही है,प्रदेश के आर्थिक व्यवसाय का मुख्य आधार कृषि उत्पादन और पशुपालन है,पशुपालन उद्योग में गाय का अधिकत्म महत्व माना गया है,गाय के दूध के उपयोग के साथ-साथ उसका गोबर भी ईधन और खेत पैदावार में खाद के रूप में उपयोग किया जाता है।उसरना गौशाला में भी गोवंशों की संख्या अधिक देख पशुधनमंत्री ने टीन शेड बढाने के आदेश संबंधित को दिए।उन्होंने कहा कि गौशाला में अगर किसी भी गौवंश की मृत्यु हो जाती है तो उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद गड्ढा खुदवाकर ससम्मान उसको दफनाएं,कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।मौके पर सीवीओ डॉ.सुरेश कुमार भी मौजूद रहें।
