Search News

महामाया राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत संवाद कार्यक्रम आयोजित

बीकेटी लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: November 28, 2024

 

महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा मिशन शक्ति समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।  संवाद कार्यक्रम  का उद्देश्य था महाविद्यालय के छात्राओं को करियर एवं सुरक्षा संबंधी विषय पर मार्गदर्शन हेतु संवाद करना। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) शहला नुसरत किदवई  ने कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए साहस एवं बुद्धि से कार्य करना चाहिए। उत्तर प्रदेश शासन मिशन शक्ति फेज 5.0 के माध्यम से महिला सुरक्षा, स्वालंबन, सम्मान हेतु कटिबद्घ है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।महाविद्यालय में छात्राओं की समस्याओं के निदान के लिए महिला प्रकोष्ठ बना हुआ है जिसमें छात्राएं अपनी समस्याएं बता कर निदान प्राप्त कर सकती हैं। छात्राओं ने संवाद कार्यक्रम में अपनी बात को प्रमुखता से रखा, छात्र रीमा, किरण, प्रिया, मुस्कान, प्रिया मिश्रा ,ज्योति यादव, संगीता  आदि ने अपने अनुभव सुनाकर परामर्श मांगा। मिशन शक्ति समिति प्रभारी डॉ ममता मधुर सदस्य डॉ शालिनी अग्रवाल, डॉ दीपिका रावत, श्रीमती अमीषा पटेल ने छात्राओं की समस्याओं का निदान किया।  डॉ ममता ममाता मधुर ने बताया कि "संवाद" की अगली कड़ी में  किसी रोल- मॉडल महिला के व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवादज्ञापन डॉ  जितेंद्र यादव ने किया।

Breaking News:

Recent News: