Search News

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 2, 2024

*लखनऊ* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया, जिसमें 13 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार, गृह सचिव और एडीजी डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी स्थापना के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक के जीएसओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आईजी मेरठ नचिकेता झा को लखनऊ ट्रांसफर करते हुए सचिव गृह बनाया गया है। आईपीएस आरके भारद्वाज को आईजी बस्ती से पुलिस महानिरीक्षक भवन कल्याण के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आकाश कुलहरि का ट्रांसफर करके उन्हें आईजी लोक शिकायत बना दिया गया है।

आईजी लोक शिकायत अमित पाठक को अब आईजी देवीपाटन क्षेत्र, गोंडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमरेंद्र प्रसाद सिंह को आईजी देवीपाटन से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना के पद पर नियुक्त किया गया है। दिनेश कुमार पी का ट्रांसफर गाजियाबाद से बस्ती किया गया है, जहां उन्हें डीआईजी बस्ती के रूप में तैनात किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, आईपीएस केशव कुमार चौधरी को डीआईजी झांसी भेजा गया है।

इस बदलाव से प्रशासनिक संरचना में एक नया जोश और दिशा दिखाई दे रही है, जिससे प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Breaking News:

Recent News: