Search News

विशाल की हत्या ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने ही की थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि विशाल की हत्या ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने ही की थी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 30, 2025

विशाल की हत्या ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने ही की थी। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि विशाल की हत्या ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने ही की थी। शराब मंगाने के लिए रुपयों के विवाद में हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना की रात विशाल यादव ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगियाकोल गांव के पास 24 दिसंबर को कारपेंटर विशाल यादव की हत्या के मामले में पुलिस पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है। शुरुआती जांच में जिस हत्याकांड का शक विशाल की गर्लफ्रेंड और उसके परिवार पर गया था, वह गलत निकला।  पुलिस जांच में सामने आया है कि विशाल की हत्या ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने ही की थी। शराब मंगाने के लिए रुपयों के विवाद में हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना की रात विशाल यादव ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान और शराब मंगाने के लिए रुपयों को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक मजदूर ने रुपये देने से मना किया तो विशाल ने उसे थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज की। इससे नाराज होकर वहां मौजूद चार-पांच मजदूरों ने मिलकर विशाल पर हमला कर दिया। पहले गला दबाया गया और फिर उसका मुंह कीचड़ में दबा दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को वहीं छोड़ दिया और अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। पुलिस ने शुरू में मृतक की मां शकुंतला की तहरीर पर विशाल की प्रेमिका समेत उसके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया था। हालांकि, पूछताछ में तीनों लगातार खुद को निर्दोष बताते रहे। इसी बीच पुलिस की एक टीम दूसरे एंगल से भी जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक मजदूर के बिहार भागने की सूचना मिलने पर पुलिस का शक गहराया। इसके बाद ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले चार मजदूरों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें घटना में उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है। पांचवें आरोपी की तलाश में पुलिस टीम बिहार रवाना की गई है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।  कुआवल कला निवासी विशाल यादव के घर से 500 मीटर दूरी पर ईंट का भट्ठा है। जहां से उसकी गर्लफ्रेंड का घर कुछ दूरी पर है। 25 दिसंबर की रात करीब 10 बजे विशाल घर से गर्लफ्रेंड से बात करते हुए निकला था। वह बार-बार कॉल कर गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए वहां बुला रहा था। जबकि वह मना कर रही थी। ईंट के भट्ठे पर पहुंचने पर जब विशाल ने कॉल की तो गर्लफ्रेंड का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। तब वह ईंट के भट्ठे के अंदर गया। वहां एक मजदूर पुराना परिचित था। फिर उसके साथ तीन और लोग आए। सबके साथ बैठकर विशाल ने शराब पी। विवाद के बाद ईंट-भट्ठे के बाहर खाली मैदान में आरोपियों ने विशाल की पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर सिर मिट्टी में धंसा दिया। बताया जा रहा है कि विशाल वहां अक्सर शराब पीने जाता था। वहां बैठकर घंटों मोबाइल पर बातें करता था। विशाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता था। वह पिछले कुछ दिनों ने सैड सॉन्ग पर रील बनकर अपलोड कर रहा था। इसका पर्दाफाश उसके सोशल एकाउंट के जरिये हुआ। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी चीज से हमले के गंभीर निशान मिले। घटनास्थल पर मिट्टी चारों तरफ बिखरी हुई थी। इससे माना जा रहा है कि युवक को वहां जिंदा लाया गया था। उसने अपनी जान बचाने के लिए हमलावरों से काफी संघर्ष किया। संघर्ष के दौरान ही हमलावरों ने उसके सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भिजवाया जाएगा। जल्द ही पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा 

Breaking News:

Recent News: