Search News

हिमाचल प्रदेश में बर्बादी का मानसून: अब तक 15 की जान गई, 29 करोड़ का नुकसान

हिमाचल में मानसून की भारी बारिश से अब तक 15 लोगों की मौत और 29 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। धर्मशाला, कांगड़ा, ऊना समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 28, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद से तबाही का मंजर लगातार सामने आ रहा है। प्रदेश में 20 जून से अब तक बारिश जनित हादसों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें धर्मशाला के खनियारा में बाढ़ के कारण 6 मौतें, कांगड़ा में दो लोगों के खड्डों में डूबने, शाहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक, मंडी, शिमला और चंबा में एक-एक व्यक्ति की गिरने से मौत और बिलासपुर में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत शामिल है। ऊना में भी डूबने से दो लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में भारी बारिश से 14 मकान और 7 दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सरकारी आकलन के अनुसार, अब तक ₹29.16 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। धर्मशाला के खनियारा में मनूनी खड्ड में बहे एक और मजदूर का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। मृतक की पहचान फतेहपुर की नंगल पंचायत के पंखुड़ा गांव निवासी नितिन कुमार के रूप में हुई है। नितिन के पिता संजय कुमार का अंतिम संस्कार भी शुक्रवार को किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

Breaking News:

Recent News: