Search News

15 अगस्त को झंडारोहण व विशाल तिरंगा रैली को लेकर जन उद्घोष व्यापार मंडल की बैठक

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Rahul Gupta
  • Updated: August 10, 2026

लखनऊ। अर्श विहार है जानकीपुरम स्थित जन उद्घोष व्यापार मंडल के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष नवीन सिंह की अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 15 अगस्त को होने वाले झंडारोहण कार्यक्रम एवं विशाल तिरंगा रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रैली को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक व्यापारियों और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

जिला अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का पर्व है। इस अवसर पर आयोजित होने वाली तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, रैली के मार्ग और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई।विशेष आमन्त्रित सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह एवम् प्रदेश कोषाध्यक्ष मंगल प्रसाद वर्मा जी मौजूद रहे

Breaking News:

Recent News: