Search News

25 हजार दीपों से जगमग हुआ बुद्धा घाट*

कुशीनगर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Vinay Upadhyay
  • Updated: November 29, 2024

 

🔴 *देव दीपावली सनातन पंथ व संस्कृति में प्रमुख पर्व: रजनीकांत मणि त्रिपाठी*

🔴 *वाइटल केयर फाउंडेशन के तत्वाधन में  बुद्धा घाट पर देव दीपावली व दीपदान महोत्सव।*

कुशीनगर। वाइटल केयर फाउंडेशन के तत्वाधन में बुद्धा घाट पर देव दीपावली व दीपदान महोत्सव, श्री गुरुनानक देव के 555 वां प्रकाश पर्व के अवसर पर हिरण्ड्यवती नदी पूजनोत्सव के साथ आरती व 25 हजार दीपों से जगमग हो उठा।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को दीपोत्सव में शंख ध्वनि, घंटा घड़ियाल के साथ गंगा आरती वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया तथा नदी घाट, बुद्धा घाट परिसर, मन्दिरों में दीप जलाए गए। आचार्य गण ने वेद मंत्र तो भन्ते महेंद्र, भन्ते डॉ नन्द रतन, भिक्षुणी धम्म नैना व भिक्षुओं ने धम्म पाठ किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि देव दीपावली सनातन पंथ व संस्कृति में प्रमुख पर्व है। आज के दिन सभी देवता धरती पर आ जाते हैं। जिनके स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। विशिष्ट अतिथि नपाप अध्यक्ष कुशीनगर प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि यह सनातन धर्म संस्कृति का पर्व है। सर्वजन के कल्याण हेतु सुंदरकांड पाठ, अनुष्ठान एवं हवन पूजन सम्पन्न हुआ। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया गया। 

सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था अध्यक्ष डा. अनिल कुमार सिन्हा ने देव दीपावली का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दिन सभी देवता धरती पर आ जाते हैं जिनके स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश संतोष श्रीवास्तव व

संचालन वीरेश राय ने किया। इस दौरान एड. आलोक कुमार श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद गुप्त, त्रिभुवन मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल, वाहिद अली, शशि प्रभा सिन्हा, शाम्भवी सिन्हा, सभासद पीएन सिंह, रामअधार यादव, केशव सिंह, राजेश मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: