कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। पूर्णिया के लिए आज एक खास दिन था, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के चौथे चरण के तहत जिलेवासियों को 580 करोड़ रुपये की सौगात दी। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कुल 62 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जो जिले के विकास को नई गति देने का काम करेंगी।
इस दौरान बिहार सरकार के कई प्रमुख मंत्री भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर पूर्णिया हेली पैड पर बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, डीएम कुंदन कुमार और अन्य अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार लाएगा, जिससे पूर्णिया में विकास की नयी राह खुलेगी और जनता को कई लाभ मिलेंगे।
सीएम नीतीश ने पूर्णिया के लोगों को कर दिया खुश
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में 9.176 किलोमीटर बायपास निर्माण, पूर्णिया में अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण, काझा कोठी में मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित कर पर्यटकीय सुविधा बहाल करने, धमदाहा से पूर्णिया 65 स्टेट हाइवे के फोरलेन और एयरपोर्ट से सीधा संपर्क की घोषणा की।
