Search News

थाना बक्शी का तालाब में नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 2157 बोतल औषधियां जब्त, एक गिरफ्तार

लखनऊ के थाना बीकेटी में पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में Rubired, ALKASOL, Mucaine Gel की 2157 बोतल नकली दवाइयां बरामद, भूपेंद्र सिंह गिरफ्तार, दो अभियुक्त फरार।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 18, 2026

थाना बक्शी का तालाब पुलिस एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा कारोबार पर थाना बक्शी का तालाब (बीकेटी) पुलिस एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली औषधियां बरामद की हैं। यह जानकारी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा दिनांक 17/07/2026 को जारी प्रेस नोट में दी गई।

संक्षिप्त विवरण

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश भर में नकली एवं अधोमानक औषधियों के भंडारण, परिवहन एवं क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बक्शी का तालाब पुलिस एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर तैयार की जा रही नकली औषधियों की बड़ी खेप बरामद की है।

गोपनीय सूचना पर वाहन रोककर हुई जांच

16 जुलाई 2026 को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना बक्शी का तालाब पुलिस द्वारा किसान पथ, मामपुर खंडजा मार्ग पर संदिग्ध ओमनी वैन संख्या UP32BW7091 को रोककर जांच की गई। वाहन से भारी मात्रा में औषधियां बरामद होने पर औषधि विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त जांच के दौरान वाहन में रखी औषधियों के संबंध में कोई वैध औषधि लाइसेंस अथवा बिल-वाउचर प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

जांच में मिलीं प्रसिद्ध ब्रांडों की नकली दवाइयां

औषधि निरीक्षक श्री विवेक कुमार सिंह, श्री सन्देश मौर्य, श्री राहुल कुमार एवं श्रीमती अनीता कुरील द्वारा मौके पर औषधियों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान प्रसिद्ध ब्रांडों की निम्न औषधियां बरामद हुईं:

  • Rubired 200 ml – 246 बोतल
  • ALKASOL Sugar Free 100 ml – 1,063 बोतल
  • Mucaine Gel 200 ml – 848 बोतल

कुल 2,157 बोतल औषधियां, जिन्हें वर्षा के कारण 13 प्लास्टिक की बोरियों में सील कर सुरक्षित किया गया।

निर्माता कंपनियों ने की नकली दवाओं की पुष्टि

जांच के दौरान ALKASOL Sugar Free के निर्माता प्रतिनिधियों द्वारा कंट्रोल सैंपल से तुलना करने पर लेबल, कैप, प्रिंटिंग, लोगो एवं अन्य सुरक्षा विशेषताओं में गंभीर अंतर पाए गए तथा बरामद दवा को स्प्यूरियस (नकली) प्रमाणित किया गया। इसी प्रकार Mucaine Gel के लेबल पर भी कई गंभीर त्रुटियां पाई गईं, जिससे प्रथम दृष्टया उसके भी नकली होने की पुष्टि हुई। अन्य औषधियां भी संदिग्ध पाए जाने पर उनके नमूने नियमानुसार जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किए गए।

पूछताछ में खुला दो और आरोपियों का नाम

पूछताछ में मौके से पकड़े गए व्यक्ति भूपेंद्र सिंह पुत्र रामकिशन सिंह, निवासी बाजार गांव पकरा, थाना माल, जनपद लखनऊ ने बताया कि उक्त दवाइयां राज विक्रम सिंह एवं विनीत सिंह की हैं तथा वह उनके कहने पर इन्हें अमीनाबाद पहुंचाने जा रहा था। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए किसान पथ, मामपुर खंडजा मार्ग, थाना बक्शी का तालाब से समय रात्रि 10:03 बजे गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना बक्शी का तालाब पर मुकदमा अपराध संख्या 278/2026, धारा 318(4), 319(2), 276, 277 एवं 278 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्त ने पूछताछ में मांगी माफी

अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर अपनी गलती की माफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार किया गया है।

अनावरित अभियोग का विवरण

  • मुकदमा अपराध संख्या 278/2026, धारा 318(4)/319(2)/276/277/278 भारतीय न्याय संहिता (BNS), थाना बीकेटी, लखनऊ

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता व व्यवसाय

  • भूपेंद्र सिंह पुत्र रामकिशन सिंह, निवासी बाजार गांव पकरा, थाना माल, लखनऊ, उम्र 33 वर्ष

वांछित अभियुक्त (अभी फरार)

  1. राज विक्रम सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी रायपुर बाबू, थाना महिगवां, जनपद लखनऊ
  2. विनीत सिंह — नाम पता अज्ञात

बरामदगी का विवरण

13 प्लास्टिक की बोरियों में सील की गई कुल 2,157 बोतल संदिग्ध/स्प्यूरियस (नकली) औषधियां, जिनमें शामिल हैं:

  • Rubired 200 ml – 246 बोतल
  • ALKASOL Sugar Free 100 ml – 1,063 बोतल (दो बैच)
  • Mucaine Gel 200 ml (Mint Flavour) – 848 बोतल
  • ओमनी वैन संख्या UP32BW7091 (जब्त वाहन)

कार्रवाई में शामिल टीमें

औषधि विभाग टीम

  1. श्री विवेक कुमार सिंह – औषधि निरीक्षक, लखनऊ
  2. श्री सन्देश मौर्य – औषधि निरीक्षक, लखनऊ
  3. श्री राहुल कुमार – औषधि निरीक्षक, मुख्यालय
  4. श्रीमती अनीता कुरील – औषधि निरीक्षक, जनपद सीतापुर

डीसीपी उत्तरी सर्विलांस/सर्वेलांस टीम

  1. स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी उ.नि. दीपक कुमार
  2. हे.का. अवधेश गिरी
  3. हे.का. नदीम
  4. हे.का. संतोष कुमार
  5. हे.का. अमित कुमार गौतम
  6. का. राघवेन्द्र प्रताप सिंह
  7. का. विशेष दहुुण
  8. का. अमन शुक्ला

थाना बीकेटी पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री अशोक कुमार यादव
  2. उपनिरीक्षक श्री शैलेन्द्र मिश्रा
  3. का. दिलीप कुमार

Breaking News:

Recent News: