कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन में देरी के पीछे मुख्य कारण गठबंधन सहयोगियों के बीच मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर चल रही चर्चा और संतुलन है। राज्य में चार दलों का गठबंधन है, और मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधित्व के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी ध्यान में रखना आवश्यक है। इसलिए, सभी सहयोगी दलों से प्रस्तावित नामों की सूची प्राप्त होने के बाद ही संतुलित और समावेशी मंत्रिमंडल का गठन संभव होगा।