Search News

Sukhbir Badal पर हमला करने वाले की क्राइम कुंडली में पाकिस्तान से हथियार लाना और बुड़ैल जेल ब्रेक का आरोप शामिल..

बठिंडा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 4, 2024

कैनविज टाइम्स, बठिंडा। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में पूर्व आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने गोली चलाने का प्रयास किया। नारायण सिंह चौड़ा बब्बर खालसा संगठन से जुड़ा हुआ था और चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल ब्रेक कांड का आरोपी भी है। इसके अतिरिक्त, उस पर पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में असलहा लाने के आरोप हैं। नारायण सिंह पर करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पाकिस्तान में रहते हुए उसने गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब भी लिखी थी।

नारायण सिंह चौड़ा 2004 में हुए बुड़ैल जेल ब्रेक का आरोपी है, जिसमें चार खालिस्तानी कैदी फरार हो गए थे। उसने खालिस्तानी आतंकवादियों की मदद की थी, जिन्होंने 94 फुट लंबी सुरंग खोदकर जेल से भागने में सफलता पाई थी। हालांकि, बाद में इस मामले में कोर्ट ने आरोपितों को बरी कर दिया था। नारायण सिंह चौड़ा पर आरोप है कि वह गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत लंबे समय तक जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया था।

उसने अमृतसर सेंट्रल जेल में पांच साल बिताए थे और 28 फरवरी, 2013 को तरन तारन के जलालाबाद गांव से गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन उसके साथी सुखदेव सिंह और गुरिंदर सिंह भी पकड़े गए थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मोहाली जिले के कुराली गांव में एक ठिकाने पर छापा मारा था, जहां से उसने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद करने का दावा किया था।

Breaking News:

Recent News: