Search News

अनुपम खेर ने रेखा गुप्ता की स्पीच पर की तारीफ, साथ ही दिया केजरीवाल को इशारा

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के साथ मंच साझा करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने उनकी सेहत को लेकर चुटकी ली और अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 31, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित कर अपनी सरकार के 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया। इस मौके पर अभिनेत्री और कई हस्तियों की उपस्थिति में सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद अभिनेता अनुपम खेर ने मंच से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तारीफ करते हुए चुटकी भी ली। उन्होंने कहा आप इतनी देर से बोल रही हैं, लेकिन अभी तक खांसी नहीं आई। यह बात उन्होंने मुस्कुराते हुए कही, लेकिन इसे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज के रूप में देखा जा रहा है, जो अपने कार्यकाल के दौरान सार्वजनिक मंचों पर अक्सर खांसी की वजह से चर्चा में रहते थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दौरान एक बार फिर अपनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिनों में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एक ‘वर्कबुक’ जारी कर अपनी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी थी, और शनिवार को यह सार्वजनिक कार्यक्रम उसी का विस्तार था। कार्यक्रम में जनसमूह की मौजूदगी और फिल्मी हस्तियों की भागीदारी ने माहौल को खास बना दिया।

Breaking News:

Recent News: