Search News

अमेरिका में भारतीय छात्र लापता: स्थानीय अधिकारियों ने शुरू किया सर्च अभियान, मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा साकेत

A 22-year-old Indian postgraduate student from Karnataka, Saket Srinivasayya of UC Berkeley, has been reported missing in California. His backpack containing his passport and laptop was found near Tilden Regional Park, prompting an intensified search by Berkeley Police and local authorities. The Indian Consulate in San Francisco is in touch with the family and assisting in coordinated efforts to locate the student.
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 14, 2026

न्यूयॉर्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा 22 वर्षीय भारतीय छात्र लापता हो गया है, जिसके बाद अधिकारियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि कर्नाटक का रहने वाला और यूसी बर्कले का छात्र सकेत श्रीनिवासैया मंगलवार को लापता हो गया। 'द बर्कले स्कैनर समाचार पोर्टल' के अनुसार, उसका बैग पार्क हिल्स इलाके में मिला है, जिसमें उसका पासपोर्ट और लैपटॉप भी है। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने उसके लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कर्नाटक निवासी 22 वर्षीय विद्यार्थी साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर गहरी चिंता जतायी है। दूतावास ने कहा है कि वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले भारतीय विद्यार्थी के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और उसे ढूंढने में अमेरिका के अधिकारियों की मदद कर रहा है। श्रीनिवासैया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी ) मद्रास के पूर्व छात्र है और अमेरिका बर्कले में रासायनिक एवं जैवआणविक इंजीनियरिंग से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं।

दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''...कर्नाटक राज्य के रहने वाले और यूसी बर्कले के भारतीय स्नातकोत्तर छात्र सकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर हम गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।'' पोस्ट में कहा गया है, ''दूतावास परिवार के संपर्क में है और छात्र का पता लगाने के लिए संबंधित स्थानीय अधिकारियों के भी संपर्क में है।''

पुलिस के हवाले से बताया गया है कि श्रीनिवासैया को आखिरी बार 'ड्वाइट वे' 1700 ब्लॉक में देखा गया था। पुलिस के अनुसार श्रीनिवासैया का कद लगभग 6 फुट 1 इंच, वजन लगभग 73 किलोग्राम, छोटे काले बाल और आंखें भूरी हैं। पुलिस ने लोगों से श्रीनिवासैया के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है।

वाणिज्य दूतावास, पुलिस ने अभियान तेज किया 
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, वह मंगलवार से लापता हैं। आखिरी बार उन्हें बर्कले में ड्वाइट वे के 1700 ब्लॉक के पास देखा गया था। बर्कले पुलिस विभाग ने उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है और लोगों से उनके बारे में कोई भी जानकारी देने की अपील की है। ईस्ट बे रीजनल पार्क डिस्ट्रिक्ट की मदद से लेक अंज़ा और बर्कले हिल्स के आस-पास के इलाकों में तलाश की कोशिशें की जा रही हैं।

सामुदायिक और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रीनिवासैया का बैकपैक (जिसमें उनका पासपोर्ट और लैपटॉप था टिल्डेन रीजनल पार्क के पास एक घर के पास मिला, जिससे तलाश अभियान और तेज़ हो गई है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के पास ज़रूरी जानकारी है तो वे स्थानी पुलिस से संपर्क करें। दोस्तों और सहपाठियों ने सोशल मीडिया पर श्रीनिवासैया की तलाश के लिए अभियान चलाया है। बर्कले पुलिस ने बताया कि वह लगभग छह फुट एक इंच लंबा, उसका लगभग 160 पाउंड वज़न, छोटे काले बाल और भूरी आँखें हैं। छात्र का पता लगाने के लिए अधिकारी और भारतीय मिशन समन्वित प्रयास जारी रखे हुए हैं और इसी के साथ खोज अभियान चौथे दिन भी जारी है। 

Breaking News:

Recent News: