कैनविज टाइम्स,एजुकेशन डेस्क। देश-दुनिया के इतिहास में 04 अप्रैल की तारीख युद्ध की दो बड़ी घटनाओं के नाम के साथ दर्ज है। 1858 में 04 अप्रैल को ही अंग्रेजी सेना के खिलाफ भीषण संघर्ष के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को झांसी को छोड़ना पड़ा था। अंग्रेजों से डटकर लोहा लेने वाली लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर कालपी पहुंचीं और फिर वहां से ग्वालियर रवाना हुईं। साथ ही दूसरे विश्चयुद्ध का निर्णायक मोड़ कहा जाने वाला द बैटल ऑफ कोहिमा 1944 में 04 तारीख को ही शुरू हुआ था। इसने एशिया की तरफ बढ़ते जापान के कदमों को रोक दिया था। महत्वपूर्ण घटनाचक्र:जन्म और निधन
04 अप्रैल की तारीख देश-दुनिया के इतिहास में दो बड़े युद्धों से जुड़ी घटनाओं के नाम दर्ज है:
1858: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजी सेना के खिलाफ भीषण संघर्ष के बाद झांसी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। वह झांसी से निकलकर कालपी पहुंचीं और फिर ग्वालियर की ओर रवाना हुईं।
1944: द्वितीय विश्व युद्ध का निर्णायक मोड़ कहा जाने वाला द बैटल ऑफ कोहिमा 04 अप्रैल को ही शुरू हुआ। इसने एशिया की ओर बढ़ते जापान के कदमों को रोक दिया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1768: फिलिप एस्ले ने माडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया।
1769: हैदर अली ने पहले एंग्लो-मैसूर युद्ध में शांति की शर्तें तय कीं।
1818: अमेरिकी कांग्रेस ने अमेरिका के झंडे को मंजूरी दी।
1905: भारत की कांगड़ा घाटी में भूकंप से 20,000 लोगों की मौत।
1910: अरविंदो ने पुडुचेरी पहुंचकर ध्यान और अध्यात्म का केन्द्र स्थापित किया।
1944: द्वितीय विश्व युद्ध में एंग्लो-अमेरिकी सेना ने बुखारेस्ट के तेलशोधन संयंत्रों पर बमबारी की, जिसमें तीन हजार नागरिकों की मौत हुई।
1968: नासा ने अपोलो-6 का प्रक्षेपण किया।
1975: बिल गेट्स और पॉल एलेन ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की।
1979: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा।
1983: अंतरिक्ष शटल चैलेंजर ने अपनी पहली उड़ान भरी।
2020: दुनियाभर में कोरोना वायरस से 59 हजार से अधिक लोगों की मौत।
जन्म
1889: हिन्दी के कवि, लेखक, और पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी।
1909: भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य बेगम एजाज रसूल।
1915: भारत के महान क्रांतिकारी असित भट्टाचार्य।
1933: पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बापू नादकर्णी।
1954: भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी।
निधन
1968: मार्टिन लूथर किंग की हत्या टेनेसी के मेमफिस में एक मोटेल में की गई।
1987: सुप्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय।
2021: भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिका शशिकला का निधन।