Search News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मनीष चौबे के निधन पर परिजनाें से संवेदना जताई

कांग्रेस
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 26, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। महानगर कांगेस के उपाध्यक्ष मनीष चौबे के निधन से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शोकाकुल है। पार्टी के नेता शोक सभा आयोजित कर उन्हें याद कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी बुधवार अपरान्ह पार्टी के दिवंगत नेता के खजुरी स्थित आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने दिवंगत नेता के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर उनके पिता कद्दावर कांग्रेस नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चौबे से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। तत्पश्चात नेताओं ने स्व. मनीष चौबे की पत्नी अभिलाषा चौबे व पुत्र देवांश व उनके छोटे भाई मयंक चौबे से भी मिलकर संवेदना जताई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चौबे के पुत्र मनीष चौबे का असमय निधन होना हम सबकी व कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। सतीश चौबे का परिवार कांग्रेस का स्तम्भ है। यह लोग पीढ़ियों से कांग्रेस परिवार के लिए कार्य कर रहे है। पूरा परिवार समर्पित रूप से कांग्रेस से जुड़े है। मनीष चौबे की पहचान युवा नेता व व्यापारी नेता के रूप में रही है। उनका असमय जाना हृदय विदारक घटना है।

राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी ने कहा कि महानगर उपाध्यक्ष मनीष चौबे का असमय निधन बहुत दुःखद घटना है। वह पार्टी के समर्पित योद्धा थे। लगातार उनकी सक्रियता ही उनकी लोकप्रियता रही। उनका निधन उनके परिवार, उनके शुभचिंतकों और पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,फ़साहत हुसैन बाबू,पंकज सोनकर, डॉ राजेश गुप्ता, दिलीप चौबे,रोहित दुबे आदि भी मौजूद रहे। 
 

Breaking News:

Recent News: