Search News

कानपुर डबल मर्डर केस: कातिल ने बताया,

कानपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: December 2, 2024

उत्तर प्रदेश, कानपुर यूपी के कानपुर की फ्रेंड्स कालोनी में पत्नी और सास की हत्या करने के बाद पकड़े गए जोसेफ के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। उसने बताया कि जब भी उसने दिल्ली वाले युवक से बातचीत बंद करने के लिए कहा, तो कामिनी कहती कि तुम दूसरा ठिकाना तलाश करो, हम तो उसी के साथ रहेंगे। आगे बताया कि ऐसा नहीं था कि कामिनी की मां को उसकी हरकतों का पता नहीं था। कामिनी की मां भी उसी का ही पक्ष लेती थी और कामिनी के साथ मिलकर उसे बेइज्जत करती थी।    

सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। आरोपी जोसेफ रेस्टोरेंट में इवेंट के साथ घर पर मग, टी शर्ट आदि पर प्रिंटिंग का काम करता था। जबकि सास पुष्पा कुछ दिन पहले ही लखनऊ निवासी बड़ी बेटी के घर से यहां आई थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पति पत्नी में अक्सर विवाद सुनने को मिलता था। लेकिन इतनी बड़ी वारदात का अनुमान नहीं था।    

दो साल से था प्रेम प्रसंग

हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि कामिनी और दिल्ली वाले युवक के बीच प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। दो साल पहले कामिनी की फेसबुक के माध्यम से दिल्ली निवासी युवक से दोस्ती हुई। दोनों आए दिन फोन पर लंबी बात करते थे। धीरे-धीरे दोनों में करीबी बढ़ गई। बीते अक्तूबर माह में कामिनी कई दिन तक घर से गायब रही और जब लौटी तो उसके सवाल करने पर बदसलूकी करने लगी। इसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। कई बार दोनों का विवाद थाने तक भी पहुंचा, लेकिन समझौता हो गया। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले हत्यारोपी जोसेफ ने पड़ोसी ई-रिक्शा चालक को स्टेशन जाने के लिए बुलाया। उससे बोला कि थोड़ी देर रुको, अभी सामान लेकर आ रहा हूं। हालांकि वह काफी देर तक बाहर नहीं आया बल्कि अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी। इस पर उसने पड़ोसी संजीव गुप्ता को बताया। इसके बाद संजीव ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी।  
               
कानपुर में की पत्नी और सास की हत्या

कानपुर के चकेरी में घर के अंदर डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। एक शख्स ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस दौरान बचाने आई सास की भी उसने हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेट का लॉक तोड़कर भीतर पहुंची और हत्यारोपी को दबोच लिया। कानपुर के चकेरी की फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार रात एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। बचाने आई सास पर भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। गेट का लॉक तोड़कर पुलिस घर में दाखिल हुई तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। मौके पर पकड़े गए आरोपी ने पत्नी के किसी और से अवैध संबंध की बात कबूली है।

Breaking News:

Recent News: