Search News

गौतमबुद्ध नगर में किसानों की गिरफ्तारी से आक्रोशित भाकियू ने बीकेटी थाना का किया घेराव।

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 4, 2024

बीकेटी,लखनऊ  
बख्शी का तालाब थाना परिसर में बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के निर्देश पर दर्जनों किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ थाना का घेराव कर अपना आक्रोश जताया।भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बीकेटी तहसील अध्यक्ष ठाकुर अमरेंद्र सिंह पवांर ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में भूमि अधिग्रहण को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आन्दोलन कर रहे किसानों को पुलिस प्रशासन के द्वारा दलित प्रेरणा स्थल से अनुचित तरीके से गिरफ्तार किया गया है।प्रशासन की यह तानाशाही किसानों की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन प्रशासन चाहे जितना ज़ोर लगा ले किसानों की आवाज को दबा नही सकते है।उन्होंने कहा कि मेरी प्रदेश सरकार से मांग है कि गौतमबुद्ध नगर के किसानो को तत्काल रिहा करे और उनकी मांगो को पूरा करे।उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के किसान अपनी मांगों को लेकर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित दलित प्रेरणास्थल में शांति रूप से बैठकर धरना दे रहे थे,तभी दोपहर लगभग 12 बजे मंगलवार को काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और दलित प्रेरणास्थल का गेट बंद कर दिया और किसानों को जबरदस्ती उठाकर ग्रेटर नोएडा के कासना में स्थित लुक्सर जेल ले गए।उन्होंने कहा कि वहा के किसानों की मांगे थी कि जमीन जिन प्राधिकरणों ने अधिग्रहित की है 10 प्रतिशत आबादी भूखंड का उन्हे दिया जाए तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के तहत पतवारी गांव के किसानों को दिया गया 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा अन्य प्रभावित किसानों को भी मिले,किसान परिवारों के युवाओं को ग्रेटर नोएडा व नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में नौकरी दी जाए तथा अधिग्रहण से प्रभावित भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूखंड भी दिया जाय।किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्र सौंपते हुए मांग की है कि गौतमबुद्ध नगर के किसानो को तत्काल रिहा किया जाए और उनकी मांगो को पूरा किया जाए।

Breaking News:

Recent News: