Search News

नवयुग में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन

नवयुग कन्या महाविद्यालय
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: July 22, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेन्द्र नगर में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दो दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें समस्त छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों से परिचित कराया गया। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि अनुशासित जीवन ही सफलता की नींव होता है। महाविद्यालय में छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ कौशल विकास, सेमिनार, वर्कशॉप एवं अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके अलावा छात्राओं को ग्रेवियांस सेल और हाइजीन सेल की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए परिसर को स्वच्छ और हरा भरा बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। छात्राएं नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित हो इसके लिए पूर्ण उपस्थिति पर प्रोत्साहन हेतु नकद पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा भी की गई। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों की जानकारी मेजर डॉ मनमीत कौर सोढी द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी और अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों की जानकारी डॉ. मनीषा बरौनियां द्वारा प्रदान की गई और सामाजिक कार्यों के प्रति प्रेरित किया गया। प्रो.अर्चना सिन्हा द्वारा आईआईटी मुंबई द्वारा संचालित फ्री और ओपन 52 मॉड्यूल्स के बारे में जानकारी दी गई ताकि छात्राएं तकनीकी रूप से सक्षम हो सके। डा. सीमा पांडे ने छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध खेलकूद गतिविधियों की जानकारी दी और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए इनमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Breaking News:

Recent News: