Search News

नहर रोड पर सीवर निर्माण के चलते सड़क बंद, व्यापारियों में आक्रोश

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Rahul Gupta
  • Updated: July 8, 2026

लखनऊ। नहर रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा गहरी सीवर लाइन के निर्माण कार्य के लिए सड़क बंद कर खुदाई किए जाने से हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जन उद्घोष व्यापार मंडल उ०प्र० पंजी प्रदेश महामंत्री ने बताया कि सड़क बंद होने से क्षेत्र के व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें भी बंद कर दी हैं, जिससे उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश महामंत्री ने बताया है कि अगर थोड़ी सी व्यवस्था साइड में कर दी जाए तो आने जाने में दिक्कत ना हो स्थानीय लोगों का कहना है कि एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, कामकाजी लोगों, महिलाओं और वृद्धजनों को आने-जाने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को आवागमन के लिए खोलने की मांग की है।

Breaking News:

Recent News: