Search News

नारी शक्ति की मिसाल: शिक्षिका उरूज़ शम्सी ने अचार व्यवसाय से रचा सफलता का स्वाद

पीलीभीत की शिक्षिका उरूज़ शम्सी ने लॉकडाउन के दौरान घर से ही अचार बनाने का व्यवसाय शुरू किया। अब उनका बेटा खतीब शम्सी भी इस व्यवसाय में ऑनलाइन ऑर्डर संभालते हुए उनका साथ दे रहा है। यह कहानी महिलाओं की आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की मिसाल है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 14, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

पूरे भारत में महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत होकर उभर रही है। वे बेरोजगारी का दंश नहीं झेल रही है। बल्कि रोजगार सृजन और उद्यमिता के क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है। आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है यहां तक की रोजगार में भी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।ऐसी ही एक कहानी जनपद पीलीभीत की महिला शिक्षिका उरूज़ शम्सी की है। उन्होंने व्यापार करके दिखा दिया है। कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं है। जनपद पीलीभीत की रहने वाली  शिक्षिका उरूज़ शम्सी शिक्षण कार्य करते हुए भी चटखट अचार का व्यवसाय का सारा कार्य खुद ही संभालती हैं। चटखट अचार में प्रयोग होने वाले सभी मसाले सहित अन्य खाद्य सामग्री स्वयं एकत्र करके उसको नया रूप देती हैं।उरूज़ शम्सी इस व्यवसाय से पिछले लंबे समय से जुड़ी हुई है। चटखट अचार विभिन्न प्रकार का उपलब्ध है।जिसमें मुख्य रूप से आम,लाल मिर्च,हरि मिर्च,नींबू,लसोड़ा,कमरख, लहसुन,आंवला ,पपाया चटनी सहित अन्य विभिन्न तरीकों के चटखट अचार बनाने का हुनर रखती है।कोरोना काल के दौरान जब लॉकडाउन लगा था। तो देश के सभी व्यवसाय बंद हो गए थे। लॉकडाउन लगने से सभी परेशान हो गए।लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। सड़कों पर भटकती मजदूरो की भीड़ आज भी उनकी तस्वीरें आंखों के सामने आ जाती है।जो एक भयंकर तबाही का मंजर बया करती हैं। कोरोना काल के दौरान सभी उद्योग धंधे बंद हो गए थे। लाखों करोड़ों लोग बेरोजगार हो चुके थे। ऐसे में शिक्षिका उरूज़ शम्सी ने  अपने दम पर इस व्यापार को चुना और तरह-तरह के अचार बनाने का व्यवसाय शुरू कर दिया था। जिसको निरंतर आज भी जारी रखा है। उनके इस व्यवसाय में उनका पुत्र खतीब शम्सी भी अब हाथ बटाने लगा है। जो समस्त ऑनलाइन ऑर्डर की देखरेख करते हैं। ऑनलाइन ऑर्डर की जिम्मेदारी उनके पुत्र की ही है। जो अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने का कार्य करते है।उरूज़ शम्सी पेशे से एक शिक्षिका है। जो शिक्षण कार्य में भी अपना योगदान देते हुए व्यापार को सुचारू रूप से संचालित करने का भी कार्य कर रही है। 

Breaking News:

Recent News: