Search News

पंजाब में AAP विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, सीएम मान बोले- नहीं करेंगे किसी को बख्शना

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर सेंट्रल से AAP विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि चाहे कोई भी हो, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 23, 2025

कैनवीज़ टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम ने जालंधर स्थित उनके आवास पर छापा मारने के बाद उन्हें हिरासत में लिया। रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार को हुई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकार ने रमन अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली थी। विधायक की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी नीति स्पष्ट है। चाहे कोई अपना हो या पराया, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
यह गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की पुष्टि करती है।

Breaking News:

Recent News: