Search News

पितृपक्ष पर भारतीय जन सेवा समिति ने वृद्धजनों को बांटे वस्त्र और फल

लखनऊ के पारा वृद्धाश्रम में भारतीय जन सेवा समिति ने पितृपक्ष पर वृद्धजनों को वस्त्र, फल और खाद्य सामग्री बांटी। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रहे मौजूद।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: October 3, 2026

पितृपक्ष पर भारतीय जन सेवा समिति ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांटे वस्त्र, फल और खाद्य सामग्री

पारा स्थित वृद्धाश्रम में हुआ आयोजन, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रहे मौजूद

लखनऊ। भारतीय जन सेवा समिति ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पितृपक्ष के अवसर पर सेवा और श्रद्धा की भावना के साथ पारा स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को वस्त्र, फल और खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई 'शीलू' ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सेवा-सामग्री दी।

"बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा का विशेष महत्व है। बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष पर वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनकी सेवा करना सराहनीय सामाजिक पहल है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों से जुड़ना चाहिए।

समिति अध्यक्ष शैलेश बाजपेई 'शीलू' ने कहा कि पितृपक्ष केवल पूर्वजों के स्मरण और तर्पण का पर्व नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा का भी अवसर है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं कल्याण सिंह कैंसर हॉस्पिटल के सदस्य सुनील कुमार मिश्रा, भाजपा नेता आलोक पांडेय, बृजेश मिश्रा, कुसुम गुप्ता, कल्पना सक्सेना, मीना चौबे, सीमा पांडेय, हेमा झा, दीप्ति सिंह, प्रियंका साथी, कौशल त्रिपाठी, दीपक पाल, निलेश श्रीवास्तव, पिंकी शाक्या, गीता दुबे, मिथिलेश शुक्ला, प्रीति बाजपेई, बीना देवी, अर्चना बाजपेई, सरिका गुप्ता, पूनम गुप्ता, मीना वर्मा, मधु चौहान, पूनम बाजपेई, साधना सिंह, प्रमिला शर्मा, प्रिया गुप्ता, गीता गुप्ता और कांति सिंह सहित समिति के दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

 

Breaking News:

Recent News: