Search News

पीलीभीत में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा की श्रद्धांजलि सभा

पीलीभीत में सपा कैंप कार्यालय पर नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार व अनीस अहमद खां ने उनके योगदान को याद किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: October 11, 2026

पीलीभीत में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने याद किया संघर्ष

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर पीलीभीत में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नकटादाना स्थित केजीएन कॉलोनी-2 के सपा कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने की, जबकि संचालन पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां ने किया।

"नेताजी का जीवन वंचितों के अधिकारों को समर्पित रहा"

जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता की राजनीति को नई दिशा दी। उनके विचार सदैव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

"आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि"

पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां ने कहा कि नेताजी ने हमेशा कमजोर वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

इसके अलावा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान ने भी नेताजी के संघर्ष और योगदान को याद किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजकुमार राजू, अशोक राजा, आरती, धनपति वर्मा, यूसुफ कादरी, मो. रजा अंसारी, नरेंद्र मिश्रा, बालकराम सागर, काशीराम सरोज, हाजी इम्तियाज अल्वी, हाजी रियाजत नूर खान, पप्पू शाह, सदाकत अली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Breaking News:

Recent News: