Search News

पीलीभीत में सुभासपा की बैठक, कैफ रजा का सपा पर निशाना

पीलीभीत के चंदौई में सुभासपा की बैठक हुई। कैफ रजा ने कहा- सपा 2027 में तीनों सीटों पर मुसलमानों को टिकट नहीं देगी, एनडीए बनाएगा सरकार।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: October 11, 2026

पीलीभीत में सुभासपा की बैठक, कैफ रजा बोले- सपा नहीं देगी मुसलमानों को टिकट, 2027 में एनडीए बनाएगा सरकार

पीलीभीत। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से ग्राम चंदौई में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि कैफ रजा ने संबोधित किया।

“2027 में एनडीए बनाएगा तीसरी बार सरकार”

कैफ रजा ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश में तीसरी बार बहुमत की सरकार बनेगी।

सपा पर साधा निशाना

सपा पर हमला बोलते हुए कैफ रजा ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं, लेकिन मुसलमानों, दलितों और पिछड़ों का वोट लेकर गुजरात के उद्योगपतियों को राज्यसभा का टिकट देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों को ही राज्यसभा भेजा जाता है।

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में मुसलमानों ने सपा का भरपूर समर्थन किया, इसके बावजूद किसी मुसलमान को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया। उनके अनुसार, अब मुसलमानों को समझना चाहिए कि सपा भाजपा की बी टीम है।

कैफ रजा ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा पीलीभीत की तीनों सीटों पर किसी भी मुसलमान को टिकट नहीं देगी।

ये रहे मौजूद

बैठक में बरेली युवा मंच के मंडल अध्यक्ष सिविल खान, वेद प्रकाश, राजू वर्मा, हनीफ खां सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Breaking News:

Recent News: