Search News

पीलीभीत: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

पीलीभीत में NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने समान वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज किया। 7 अक्टूबर तक चलेगा अभियान।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: October 7, 2026

समान वेतन और स्थायीकरण की मांग: पीलीभीत में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया सांकेतिक विरोध

पीलीभीत। समान वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल (पुरुष/महिला), मेडिकल कॉलेज और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर कार्यरत NHM संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काम किया और सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।

5 से 7 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

प्रदेश स्तर के आह्वान पर 5 अक्टूबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र अस्थाना के नेतृत्व में पीलीभीत के सभी NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वे ज्ञापन सौंपने और काला फीता बांधकर विरोध करने का सिलसिला चला रहे हैं, ताकि सरकार का ध्यान उनकी मांगों की ओर आकृष्ट हो सके।

प्रमुख मांगें

  • संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन
  • संविदा कर्मचारियों का स्थायीकरण

ये रहे उपस्थित

विरोध प्रदर्शन में डॉ. शरीफ अहमद, डॉ. समन इसरार, डॉ. शरीफ, डॉ. अनुपम जायसवाल, डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी, डॉ. रेहान, डॉ. दिनेश, डॉ. शरीफ हसन, गौरव गंगवार, प्रशांत सक्सेना, राजीव गंगवार, शकुंतला, राजीव, शिवम् भारती, माला शर्मा, भूपेंद्र सिंह, रविता, मोहनलाल, राजकुमार, प्राची अग्रवाल, दुर्गपाल, विष्णु कुमार विश्वास, धर्मपाल, प्रेमसिंह, मीनाक्षी सिंह, विश्ववीर, संजीव नायर, आशीष कुमार यादव, हैदर अली, मो. अफसार, मो. नाज़िर, नितिन गंगवार, महेन्द्र सिंह गंगवार, कौशल कुमार, अनुराग सिंह, अमित शर्मा, कमल कुमार, अनिल कुमार, अलका, ललिता, प्रियांशी, ब्यूटी सक्सेना, आंचल पाठक, रंजना गंगवार, जुगल किशोर, सोमवीर, अजीत, मुशाहिद रजा, गोविंदराम, ठाकुरदास, अरुण, सरफराज, खालिद, राजेश गंगवार, अजय शुक्ला, अवनीश कुमार, ब्रजमोहन, तुलाराम, नीतू, नाजनीन, यूनुस सहित बड़ी संख्या में संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: