Search News

फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम

अयोध्या
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: October 15, 2026

• अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम ने राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

• 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म, यामी के साथ कई कलाकार निभाएंगे अहम भूमिका

लखनऊ/अयोध्या, कैनविज टाइम्स संवाददाता। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फिल्म की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचकर यामी ने अपनी आस्था और भगवान राम के प्रति विश्वास व्यक्त किया। यामी गौतम का इस दौरान पारंपरिक अंदाज देखने को मिला। उनके चेहरे की चमक और सहज अंदाज ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा। अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए पहचानी जाने वाली यामी इस बार ‘नई नवेली’ के जरिए दर्शकों के सामने एक नई कहानी और अलग दुनिया लेकर आ रही हैं।

फैंटेसी, हास्य और एक्शन का मिलेगा मेल

‘नई नवेली’ को भारतीय परिवेश में रची गई फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म बताया जा रहा है। इसमें पारिवारिक रिश्तों के साथ फैंटेसी, हास्य और एक्शन का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। फिल्म में यामी का किरदार उनके पिछले किरदारों से अलग बताया जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। यामी के साथ अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। फिल्म दशहरा के अवसर पर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Breaking News:

Recent News: