Search News

फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे जनप्रतिनिधि, बांटी राहत सामग्री

सहायता
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: October 12, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मुश्किलों के बीच राहत और सहायता पहुंचाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी के.पी. सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला और वरिष्ठ नेता पुष्कर शुक्ला ने दाउदनगर, मामा कॉलोनी और दुर्गापुरी सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान प्रभावित परिवारों को राशन, पेयजल, दवा किट और मैगी वितरित की गई। जनप्रतिनिधियों ने राहत शिविरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी के.पी. सिंह ने कहा कि रक्षामंत्री फैजुल्लागंज में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वह रोजाना प्रभावित परिवारों के लिए संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। प्रभावित लोगों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी निगरानी की जा रही है। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना सभी की प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री और सहायता पहुंच सके।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए उनकी टीम और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों तक राशन और जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक सेवा और राहत कार्य जारी रहेंगे।

राहत शिविरों में सुविधाओं का लिया जायजा

दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों ने राहत शिविरों में चिकित्सा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

Breaking News:

Recent News: