Search News

बाढ़ के बीच नाव बनी सहारा, पीड़ितों तक पहुंचाई पूड़ी-सब्जी और पानी

फैजुल्लागंज
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: October 11, 2026

• बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से पहुंची मदद, बाल महिला सेवा संगठन ने बांटे 500 पैकेट पूड़ी-सब्जी और 960 पानी की बोतलें

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। फैजुल्लागंज में बाढ़ का संकट झेल रहे परिवारों की मुश्किलें कम करने के लिए सामाजिक संगठनों की ओर से राहत और मदद का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बाल महिला सेवा संगठन की दुर्गा वाहिनी ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री और पीने का पानी वितरित किया। जलभराव के बीच राहत सामग्री लेकर नाव से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामा कॉलोनी, शिवशक्ति नगर, भार्गव कॉलोनी और गणेश बिहार कॉलोनी में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। संगठन की ओर से अभियान के दौरान 500 पैकेट पूड़ी-सब्जी और एक लीटर की 960 पानी की बोतलें वितरित की गईं। बाढ़ के कारण प्रभावित इलाकों में आवागमन और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में लोगों को हो रही परेशानियों के बीच राहत सामग्री मिलने से पीड़ित परिवारों को सहारा मिला। राहत अभियान में संतोष त्रिपाठी के साथ फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, अनूप सिंह और आनंद आलोक ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया। मुसीबत की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे सामाजिक संगठनों के प्रयास राहत के साथ प्रभावित परिवारों को संबल भी दे रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: